कार्यक्रम की शुरुआत प्रमुख सदस्यों शुभंकर चटर्जी, अपर्णा गुहा, उत्तम गुहा, प्रकाश मुखर्जी, अशोक दत्ता, मिथिलेश घोष, पूरबी घोष, सूर्य मुखर्जी, नील संघ के निशित गिरी, राम प्रसाद संतरा और अजय गुप्ता ने देवी दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की।
इस अवसर पर जमशेदपुर की सुप्रसिद्ध नृत्यांगनाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। देवांजलि राय चौधरी ने “बाजलों तोमार आलोर बेनु”, अरुणिमा पाठक और अरुणीता मोहंती ने “ढाक बाजा, कसार बाजा”, इशिका बिस्वास ने “साजो साजो देश बुजा”, और अन्वेषा बरुआ ने “आइगिरी नंदिनी” पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। वहीं, सुमोना ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में वृद्धाश्रम की 30 माताओं के लिए नव वस्त्र, दैनिक उपयोग की सामग्री, खाद्य सामग्री और विशेष मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर कई प्रमुख सदस्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रणव सरकार, उत्तान मुखर्जी, टुबलु राय चौधरी, प्रणव बड़ाट, रामकृष्ण, बाबूलाल चक्रवर्ती, नवनीता पात्र, शिला बनिक, रूपा सरकार, ओम प्रकाश बनर्जी, रत्ना पात्रा, अंजना दत्ता, सौरभ चटर्जी, शुभ्रता बरुआ, रंजना डे सहित अन्य सदस्य शामिल थे।