प्राध्यापक एवं कोच स्कूल शिक्षा परीक्षा-विस्तृत ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने का अंतिम अवसर

इसके साथ ही चार सितंबर को जारी भूगोल तथा नौ स‍ितंबर को जारी संस्कृत विषयों की विचारित सूची में सफल अभ्यर्थियों को भी ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

अभ्यर्थियों को अपनी एसएसओ आइडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर माय रिक्रूटमेंट → डिटेल्ड फॉर्म कम स्क्रुटनी→ एप्लाई नाऊ का चयन कर आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र भरने और सबमिट करने के बाद अभ्यर्थियों को इसकी दो प्रतियां प्रिंट कर अपने पास रखनी होंगी।

दस्तावेज सत्यापन का कार्य संबंधित विभाग, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर, द्वारा किया जाएगा। संबंधित विभाग द्वारा ही उचित माध्यम से अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचित कराने की कार्रवाई संपादित की जाएगी। आयोग द्वारा इस संबंध में पृथक से कोई सूचना नहीं दी जाएगी। निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को अपात्र माना जाएगा और परिणाम में विचारित नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियों के साथ सभी मूल दस्तावेज और उनकी स्व-सत्यापित प्रतियां साथ लाना अनिवार्य होगा।

दस्तावेज सत्यापन के बाद, पात्र अभ्यर्थियों की सूची विभाग द्वारा आयोग को भेजी जाएगी, जिसके बाद आयोग चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति के लिए संबंधित विभाग को अभिस्तावित करेगा।