जींद : समाधान शिविर में मिली 9783 शिकायतें, 8473 का हुआ समाधान

उन्होंने बताया कि सभी विभागों को गुणवत्तापूर्ण एटीआर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ शिकायतें नीति संबंधी कारणों से लंबित हैं, जिन पर भी कार्रवाई प्रगति पर है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत डीसी ने समाधान प्रकोष्ठ, जन संवाद और सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अब तक समाधान प्रकोष्ठ पर 9783 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जिनमें से 8473 का सफल निवारण हो चुका है। जबकि शेष शिकायतों पर कार्रवाई जारी है।

डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान करते समय शिकायतकर्ता की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य मात्र निपटान नही बल्कि गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक समाधान है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लंबित शिकायतों के शीघ्र निपटान में गति लाई जाए। बैठक में एडीसी विवेक आर्य, एएसपी सोनाक्षी सिंह, एसडीएम सत्यवान मान, डीएमसी सुरेंद्र सिंह, सीटीएम मोनिका रानी, डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।