राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन छह सितंबर को

सहायक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देवी सिंह एवं प्रदेश महामंत्री लेखराज वर्मा ने बताया कि राजस्थान सहायक कर्मचारी महासंघ का प्रांतीय अधिवेशन मंदिर श्री आनन्द कृष्ण बिहारी जी चांदनी चौक सिटी पैलेस जयपुर में आयोजित होने जा रहा है। इस अधिवेशन में राज्य सरकार द्वारा सहायक कर्मचारियों के बढ़ाए गए ग्रेड पे एवं लगभग 53 हज़ार पदों पर नवीन भर्ती के साथ ही पदोन्नति के पद सृजित करने के लिए आभार एवं अभिनंदन किया जाएगा। इसके साथ ही संगठन के 17 सूत्री मांग पत्र को पूर्ण करने के लिए आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि सहायक कर्मचारी महासंघ के कुछ कैडर जिनका पे लेवल संशोधित नहीं हुआ है उसके पे लेवल को भी अपग्रेड करने के लिए मजबूती से मांग रखी जाएगी।

सहायक कर्मचारी महासंघ की अधिवेशन में प्रदेश के समस्त 33 जिलों के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भाग लेंगे। इसमें सहायक कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री के निर्वाचन के पश्चात नवीन प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।सहायक कर्मचारी महासंघ के इस अधिवेशन में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं घटक संगठनों के पदाधिकारी भी भाग लेंगे।