इस मौके पर सीतारामडेरा, बारीडीह, बिरसानगर एवं साकची पूर्वी मंडल के कार्यकर्ता अपने-अपने मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में शामिल होंगे। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की भी विशेष मौजूदगी रहेगी।
इस संबंध में शुक्रवार को जानकारी देते हुए जिला महामंत्री संजीव सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक पवन अग्रवाल ने बताया कि इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके विचारों और कार्यशैली से कार्यकर्ता एवं आमजन को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने मंडल क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से चारों विधानसभा के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं के लिए अलग-अलग दिन का निर्धारण किया गया है। कार्यक्रम के व्यवस्थित संचालन के लिए प्रभारी की नियुक्ति भी गयी है। इसके तहत, रविवार को गोलमुरी, टेल्को एवं बर्मामाइंस मंडल के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में शामिल होंगे। इसके संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार हैं। यह पूरा आयोजन गोलमुरी के आकाशदीप प्लाजा के मिराज सिनेमा में संध्याकाल में सम्पन्न होगी। इसकी अंतिम तिथि 24 सितंबर है।