शराब पिलाकर 14 वर्षीय नाबालिगा का यौन उत्पीड़न, एफआईआर

शिकायत के अनुसार एक 14 वर्षीय पीड़िता ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि वह वर्ष 2022 से अपनी एक सहेली के संपर्क में थी और अक्सर उसके घर जाती थी। एक दिन सहेली के घर पर पीड़िता को जबरन 4-5 गिलास शराब पिलाई गई। उस समय सहेली के घर पर दो लड़के भी मौजूद थे। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

शिकायत के मुताबिक पीड़िता की गर्दन पर ताज़ा चोट के निशान भी पाए गए हैं। बहरहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।