इस दौरान जनपद सदस्य मंगतु कश्यप ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र और परिवारों से मुलाक़ात करवाया। उन्होंने प्रभावित परिवारों के दर्द को साझा किया। संघ ने प्रभावितों से कहा कि संघ आप लोगों के साथ इस आपदा कि घड़ी में कंधे से कन्धा मिलाकर खड़ा है, तथा सामाजिक सरोकार तथा शिक्षा के क्षेत्र में सदैव तत्पर रहेगा। इस दौरान संघ के जिला सचिव नीलमणी साहू, जिला कोषाध्यक्ष मनीष अहीर, ब्लाक अध्यक्ष सितेंद्र कुमार साहू, रोमांचल चंद्रा, शिव बर्मन, मन्नतो साहू, लोकेश चंद्रा, उदित नारायण चंद्रा, मोती लाल सोरी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।