सांप काटने से बच्‍ची की मौत

जानकारी के अनुसार, मुक्ता दोपहर में अपने घर में सो रही थी, तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उसके हाथ में काट लिया। स्थिति गंभीर होने पर परिजन उसे झाड़ग्राम उपचार के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बच्‍ची के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शाम को गांव लाया गया।