पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर चंपावत पुलिस और एसएसबी ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर निगरानी और अधिक कड़ी कर दी है।
शारदा (काली) नदी के किनारे और अन्य संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नेपाल यात्रा को लेकर भारत सरकार की ओर से समय-समय पर जारी परामर्श का पालन करें। साथ ही सतर्क और सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं।