एसडीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार जलभराव से प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार के स्तर पर किसानों को राहत प्रदान करने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल खराबे का ब्यौरा दर्ज कराए ताकि उन्होंने उचित मुआवजा दिया जा सके।
एसडीएम नसीब कुमार ने यह भी कहा कि जिन इलाकों में जल निकासी की समस्या बार-बार होती है, वहां स्थायी समाधान की दिशा में योजनाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि किसी भी परेशानी की सूचना तुरंत प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।