कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में करीब आठ वर्ष बाद एक दिवसीय मुकाबलों के आयोजन की तैयारी तेज हो गई है। यहां 30 सितंबर से पांच अक्टूबर भारत ए और आस्ट्रेलिया ए के बीच तीन एक दिवसीय मुकाबले खेले जाने हैं। यूपीसीए की ओर से सोमवार को इन मुकाबलों को डे-नाइट फारमेट में कराने की घोषणा की गई थी। ऐसे में ग्रीन पार्क में खेल प्रेमियों को पहली बार दूधिया रोशनी में वनडे क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।
इस संबंध में भारत ए-आस्ट्रेलिया-ए सीरीज के टूर्नामेंट डायरेक्टर संजय कपूर ने ग्रीन पार्क स्टेडियम का निरिक्षण किया और जो भी खामिया हैं। उसको युद्ध स्तर से निस्तारण कराने के निर्देश भी दिए हैं।
बता दें कि इससे पहले टी-20 और आइपीएल मुकाबले दूधिया रोशनी में खेले जा चुके हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इन मुकाबलों का हिस्सा बन सकते हैं।