प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान 15 सितंबर को सामान्य रहा, लेकिन कई स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर देखने को मिला। सबसे अधिक गर्मी गंगानगर में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हनुमानगढ़ में भी पारा 36.4 डिग्री तक पहुंचा और न्यूनतम 27.5 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान था।
राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अलवर और पिलानी में पारा 36 डिग्री से ऊपर गया, जबकि सीकर और कोटा में अधिकतम तापमान क्रमशः 34.5 और 34.7 डिग्री रहा। उदयपुर में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान सिरोही में 30.9 डिग्री और न्यूनतम 18.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। जोधपुर और अजमेर में तापमान लगभग समान रहा दोनों जगह अधिकतम 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीकानेर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25.5 डिग्री रहा। चूरू भी गर्म रहा, जहां अधिकतम 36.9 और न्यूनतम 24.6 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा नागौर में अधिकतम तापमान 32.8, जालोर में 32.1, करौली में 34.7, दौसा में 35.2, प्रतापगढ़ में 32.6, झुंझुनूं में 35 और पाली में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।