उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक ने बताया कि चयनित टीम में कृष्णा सिंह, सिद्धार्थ कुमार, विशाल, शिवांशु, मोहम्मद रजा, निखिल, आशीष, आयुष, यश, शिराज, शेखर, वरुण और यशस्वी सिंह शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी आगामी 14 अक्टूबर को वाराणसी के लिए रवाना होंगे। खिलाड़ियों का चयन वरिष्ठ राष्ट्रीय खिलाड़ी बलवंत सैनी, विकास कुमार, अमित शुक्ला की देखरेख में हुआ।
चयनित खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक और क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बधाई दी। इस दौरान गोविंद कुमार यादव, नेहा सिंह, रामकृपाल आदि मौजूद रहे।