कैंट बोर्ड की कार्रवाई: कैंट इलाके में अवैध झोपड़ी व दुकानाें पर चला बुलडोजर

कैंट बोर्ड ने करीब आठ महीने पूर्व इस क्षेत्र में 500 से अधिक अवैध अतिक्रमण चिन्हित किए थे। जून में आंशिक कार्रवाई के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया था, लेकिन नवागत सीईओ तन्नू जैन के पदभार संभालते ही सख्ती दिखाते हुए बुधवार को फिर से अभियान चलाया गया। पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ पहुंची टीम को देखकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने विरोध किया तो कई ने खुद ही सामान समेटना शुरू कर दिया।

सीईओ तन्नू जैन ने बताया कि अतिक्रमण कारियाें के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर कब्जा नहीं रहने दिया जाएगा। कार्रवाई की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों ने अपने अवैध निर्माण हटाने शुरू कर दिए हैं। ————