बलरामपुर : सोलर पैनल के माध्यम से चन्दा को मिल रही मुफ्त बिजली, सरकारी अनुदान से योजना का लाभ लेना हुआ आसान

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के नगर पंचायत राजपुर की निवासी चन्दा सोनी ने अपने घर की छत पर तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस योजना की जानकारी मिलते ही बिना देर किए आवेदन किया। आवेदन के तुरंत बाद ही बिजली विभाग की टीम द्वारा उनके घर पर सोलर पैनल स्थापित कर दिया गया। साथ ही केन्द्र सरकार के द्वारा दी जाने वाली अनुदान की राशि 78 हजार उनके खाते में सीधे जमा हो गई। इससे उन्हें आर्थिक बोझ महसूस नहीं हुआ। अब उनके घर के सभी उपकरण बिना किसी रुकावट के आसानी से चलते हैं।

सोनी बताती हैं कि, सोलर पैनल लगवाने में उनको कुल लागत लगभग रूपये 2 लाख 10 हजार आई, लेकिन सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि मिलने से उनका वास्तविक निवेश बेहद कम हो गया।

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना घरों में बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है और साथ ही बचत का अवसर भी प्रदान कर रही है। केवल एक बार का निवेश जीवनभर के उजाले और आत्मनिर्भरता लेकर आता है। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिचितों और आसपास के लोगों को भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे भी आत्मनिर्भर बन सकें।