अधिकारियों के मुताबिक माेहम्मदाबाद हवाई पट्टी पर प्राइवेट चार्टर प्लेन उड़ान भरते समय रनवे पर फिसल गया और पास की झाड़ियाें में घुस गया। विमान मे एक बीयर कंपनी के एमडी अजय अराेड़ा, एसबीआई अधिकारी सुमित शर्मा, डीपीओ राकेश टीकू के अलावा पायलट कैप्टन नसीब वामल और प्रतीक फर्नांडीज सवार थे। इस हादसे में सभी लाेग बच गए। विमान दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है…।
————-