तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री डाॅ. यादव सुबह 11:35 बजे भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:20 बजे रेशम केंद्र गौशाला खजूरिया हातोद में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे एयरपोर्ट इंदौर से स्टेट हैंगर भोपाल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:30 बजे भोपाल से ग्राम पथरिया जिला विदिशा पहुंचेंगे। दोपहर 2:50 बजे ग्राम पथरिया (विदिशा) से ग्राम बल्ला खड़ी, जिला विदिशा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4:00 बजे भोपाल वापस लौटेंगे।