मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों का अभिवादन करते हुए उन्हें और उनके परिवारजनों को दीपावली की मंगलकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज में प्रकाश,पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का संदेश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दीपावली का पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में नई उम्मीद,समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगी।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग इस पर्व को स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने प्रदेश की सतत विकास यात्रा में सभी नागरिकों से सहयोग का आह्वान किया है।
मिलने वाले में प्रमुख रुप से राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, कैंट विधायक सविता कपूर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ,प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।