दीपावली पर्व पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

डॉ. रमन सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि उमंग, उल्लास, उत्कर्ष और उजास का सुहाना दीपावली पर्व अनेक भाव रोशन कर मनुष्य के मन-मस्तिश्क को चिर-आलोक से परिपूर्ण करता है, उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार न सिर्फ सांस्कृतिक या पौराणिक रूप से बल्कि कलात्मक और सृजनात्मक रूप से भी मन की भावों की अभिव्यक्ति को प्रवाहित होने का अवसर प्रदान करता है। दीप पर्व को परम्परागत उल्लास और गरिमा के साथ मनाये जाने की कामना करते हुए डॉ. रमन सिंह ने प्रदेशवासियों से अपेक्षा की है कि प्रदेश के सभी नागरिक एक दीप प्रदेश की शांति एवं समृद्धि के लिए भी अवश्य प्रज्जवलित करें।

डॉ. रमन सिंह ने ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि-छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुख, सम्पन्नता और समृद्धि का अपूर्व भण्डार प्राप्त हो तथा दीपावली पर्व समस्त नागरिकों के जीवन में नया सबेरा लेकर आये ।