घरघोड़ा में रहने वाले नीरज शर्मा ने बताया कि गांव में भगवान राम का मंदिर है जहां भगवान राम, लक्ष्मण माता सीता और हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित है,जहां श्रश्रद्धालु पूजा पाठ करते थे। शुक्रवार की सुबह जब गांव के लोग जब पूजा के लिए पहुंचे तो मंदिर से भगवान की प्रतिमाएं गायब थी,जो पास के नाली में तोड़कर फेंक दी गई थी। उनकी आस्था पर प्रहार देख सभी आक्रोशित हो उठे।
जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी है ताकि जल्द से जल्द इस तरह के घृणित कार्य करने वाले के विरूद्ध कार्रवाई की जाए।