दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, दोपहर 1:22 बजे ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में आग लगने की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद छह दमकल गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। अग्निशमनकर्मियों ने सबसे पहले लोगों को अपार्टमेंटस से निकला कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। दमकल की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अभी में इमारत में कूलिंग का काम चल रहा है।