जसबीर सिंह ने कहा कि यही नहीं कंडक्टर ने टीम के खिलाफ सवारियों को भी भडक़ाया। टीम ने वीडियो बनानी चाही तो उनसे मोबाइल छीन लिए। कंडक्टर झगड़े का प्रयास करने लगा। टीम नियम अनुसार ही कार्रवाई कर रही थी। हंगामा बढऩे के बाद हम वहां से आ गए। इस मामले में रोडवेज के ट्रैफिक मैनेजर सुरेंद्र सिंह का कहना है कि रविवार की छुट्टी है। सोमवार को दोनों पक्षों को कार्यालय में बुलाकर उनसे बातचीत की जाएगी और जिसकी गलती होगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।