आईवीआरआई में “ज्ञानशाला” वैल्यू एडेड कोर्स की हुई शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ रोचक आइस-ब्रेकिंग एक्टिविटीज़ जैसे “फिश एंड फिशरमैन” और तत्परता आधारित खेल से हुआ, जिससे छात्रों में उत्साह का माहौल बना। अध्यक्षता कर रहीं डॉ. रूपसी तिवारी, संयुक्त निदेशक (प्रसार शिक्षा) ने “इमोशनल इंटेलिजेंस” पर प्रेरक सत्र लिया। उन्होंने आत्म-जागरूकता, भावनाओं का प्रबंधन, आत्म-प्रेरणा, सहानुभूति और सामाजिक कौशल जैसे पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

डॉ. तिवारी ने कहा कि पेशेवर सफलता का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा सॉफ्ट स्किल्स पर निर्भर करता है, जबकि तकनीकी ज्ञान की भूमिका केवल 15 प्रतिशत रहती है। उन्होंने विद्यार्थियों को इन कौशलों को जीवन और करियर दोनों में अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। समन्वयन डॉ. श्रुति, वैज्ञानिक ने किया, जबकि वीर सिंह, एसीटीओ और सूरज, वरिष्ठ तकनीकी सहायक ने सहयोग प्रदान किया।