कार्यक्रम में मुख्यवक्ता भैया जी जोशी ने कहा कि वर्तमान में भारत हर क्षेत्र में उन्नति कर रहा है। स्वतंत्रता के बाद गरीबी में जीता रहा भारत आज पूरे विश्व में सशक्त होकर उभर रहा है। शिक्षा, विज्ञान, कला, चिकित्सा समेत सभी क्षेत्रों में भारत अग्रणीय है लेकिन एक पहलू यह भी है कि कई राज्यों में भारत आज भी तमाम सुविधाओं के अभाव में है। उन्होंने पूरे सार्म्थ्य के साथ कार्य करें और भारत के हर कोने को रोशनी से भरने के लिए देश भक्ति के साथ राष्ट्र उत्थान कार्य में जुट जाए।
भैयाजी जोशी ने कहा कि भारत हजारों सालों तक गुलाम रहा और गुलामी में देश के साथ लूट हुई। उस कालखंड में जो अन्य देश गुलाम थे उनका नामो-निशान मिट गया लेकिन भारत सशक्त राष्ट्र बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्थान के बाद पतन का चक्र चलता रहता है लेकिन भारत का निरंतर विकास होता रहा। शक, हुण, कुषाण, मुगलों के आक्रमण और गुलामी के बाद भी भारत खड़ा हुआ है।
उन्होंने धर्मांतरण को लेकर कहा कि ईसाई मिशनरियां धर्मांतरण करती हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य पर उनका पहला हमला होता है और हमें इसे रोकने के लिए अपनी शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि अभी हमें और अधिक मजबूत होकर आगे बढ़ना है। इसके लिए दीपावली के इस पर्व पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक डॉ शैलेंद्र, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।