वहीं सरकार की ओर से जनहित की योजनाओं का समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिल रहे लाभ पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता कोडरमा में बढ़ते हुए जनाधार को एक नया रूप देने का है। पार्टी महासचिव ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पूरे झारखंड प्रदेश में जल्द ही संगठन के विस्तार को लेकर एक व्यापक अभियान चलाया जाएगा। पार्टी का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन में शामिल करने का है। इसके अलावा बिहार विधानसभा सीट बंटवारे को लेकर बिहार में गठबंधन के साथ हुई वार्ता के संदर्भ में यह स्पष्ट किया कि जल्द ही इसके बेहतर परिणाम दिखाई देंगे। इसके अलावा कोडरमा जिले की विधि व्यवस्था, रोजगार सृजन और मौजूदा जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी चर्चा की गई।
पार्टी महासचिव के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह था और कई लोगों ने दूसरे दलों को छोड़कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय प्रवक्ता ने लोगों को अंगवस्त्र देकर पार्टी में शामिल किया।
कार्यक्रम में जिला सचिव पवन माइकल कुजूर, केंद्रीय समिति सदस्य संजय पांंडेय, बैजनाथ मेहता, रामेश्वर मुर्मू, तारिणी प्रसाद, वीरेंद्र मिश्रा, संगठन सचिव संजय साजन, श्यामदेव यादव, छोटू यादव, कामेश्वर भारती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।