कृष्ण—बलराम को विशेष पोशाक धारण कर बेंगलुरू के फूलों से किया भगवान का विशेष श्रृंगार

अन्नकूट उत्सव के उपलक्ष्य में विशेष अन्नकूट झांकी के दर्शन होंगे। इस झांकी में ठाकुर श्रीजी को अन्नकूट की विशेष सब्जियां, चावल, 25 प्रकार के कच्चे भोग व्यंजन और 56 भोग के विशेष दर्शन कराए जाएंगे, जिसमें 20 से 25 प्रकार की सब्जियां शामिल होंगी।