मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक्स पोस्ट में कहा कि दिल्ली सरकार ने उनकी स्मृति में पंजाबी बाग चौक का नाम मदनलाल खुराना के नाम पर रखा है। यह नामकरण दिल्ली के विकास में उनके अथक परिश्रम को श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक ईमानदार प्रयास है। उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं और उनका योगदान हमेशा दिल्लीवासियों के हृदय में जीवंत रहेगा।
————-