चित्तौड़गढ़ में संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ, चलेगा सात दिन

केंद्र अध्यक्ष संजेति ने अस्वस्थ खान पान व इससे शरीर पर पड़ रहे दुष्प्रभावों की वजह से पूरे शरीर की जांचो की विशेष आवश्यकता बताई। उन्होंने जिले के लोगों से अधिकाधिक संख्या में इसका लाभ लेने की बात की। देशना केंद्र अध्यक्ष विनीता जैन ने पदाधिकारियों को सेवा के नए आयामों की बधाई देते हुए इस जांच शिविर को चित्तौड़गढ़ जिले के लोगों के स्वास्थ्य की सौगात बताया। शिविर में जांचों के लाभ जानकारी देते हुए जॉन सचिव प्रवीण जैन व केंद्र सचिव सीपी जैन ने जांच टीम के सदस्यों का आभार जताया। संयोजक मंडल के अनुसार शिविर में जांचों के लाभ के लिए सुबह 6 से दोपहर 12 बजे के मध्य शिविर स्थल जैन धर्मशाला में आना होगा। यहां जांच टीम द्वारा ब्लड सैंपल लेकर वायुयान से मुंबई स्थित थायरोकेयर लेब पहुंचाया जाएगा। अतिआधुनिक मशीनों द्वारा जांच के पश्चात रिपोर्ट का परामर्श स्वास्थ्य विशेषज्ञ द्वारा प्रदान किया जाएगा। आयोजक व संयोजक केंद्रों के पदाधिकारी व्यवस्थाओं का प्रबंधन देख रहे है।

शिविर में होगी पूरे शरीर की 70 जांचे

शिविर में पूरे शरीर की करीब 70 जांचे मात्र एक ब्लड सैंपल से की जाएगी। इसमें मुख्य रूप से विटामिन बी12, विटामिन डी3, रक्तकणिका, हिमोग्लोबिन, तीन माह की औसत शुगर, थायराइड, लिवर , किडनी , हार्ट की जांचों सहित गठिया , प्रोस्टेट व महिलाओं में केंसर संबंधित गंभीर बीमारियों की जांचे भी सम्मिलित है।