करवाचौथ पर निगम मुख्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की करवाचौथ केवल एक व्रत नहीं, बल्कि यह हमारे पारिवारिक मूल्यों, प्रेम, समर्पण और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं और कार्यस्थल पर सकारात्मक एवं पारिवारिक वातावरण को प्रोत्साहित करते हैं।

इस अवसर पर स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष रेखा रानी के साथ ही निगम की अनेक महिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहीं।

सत्या शर्मा ने उपस्थित सभी महिलाओं को करवाचौथ की शुभकामनाएं देते हुए कहा की त्योहार हमारी परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को संजोने का माध्यम हैं। इस प्रकार के आयोजनों से कार्यस्थल पर भी त्योहारों की उमंग और आपसी सहयोग की भावना बनी रहती है।

———–