आयुक्त डॉ निधि पटेल ने तीन घंटे तक परकोटे के विभिन्न स्थानों, सिविल लाइन जोन, आदर्श नगर जोन इलाके में सफाई व्यवस्था देखी। इस दौरान निगम आयुक्त ने ब्रह्मपुरी, आमेर रोड, रामगढ़ मोड़, चांदी की टकसाल, बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़, चांदपोल,त्रिपोलिया बाजार, खजाने वालों का रास्ता, नेहरू बाजार, गणगौरी बाजार, शास्त्री नगर, बनीपार्क में निरीक्षण किया। आयुक्त ने बताया कि निगम की पूरी टीम त्योहारी सीजन में भी अलर्ट रहेगी। गैराज शाखा की ओर से अतिरिक्त यूनिट लगाई गया है। सड़क पर कचरा दिखने पर तुरंत सफाई करेंगी। आयुक्त ने सभी लोगों से शहर को साफ सुथरा रखने और कचरा निगम के हूपर में ही डालने के लिए अपील की है। मंदिरों के बाहर हेरिटेज निगम बनाएगा रंगोली निगम आयुक्त ने शहर मंदिरों में भी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने गढ़ गणेश जी मंदिर, नहर के गणेश जी, राम मंदिर, चांदी की टकसाल काले हनुमान जी, रामचंद्र जी मंदिर, गलता गेट पर भी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम आयुक्त ने सभी मंदिरों के बाहर सफाई रखने और रंगोली बनाने के निर्देश दिए। पूरे निगम में जगह जगह पर तैनात रहेंगे सफाईकर्मी आयुक्त ने बताया कि दीपावली पर बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रहें। इसके लिए 37 जोन बनाकर सफाई की जाएगी। इसके लिए बीट के हिसाब से सफाई कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, निगम की गैराज शाखा की ओर से भी अतिरिक्त यूनिट लगाई गई है, जो कि परकोटे गश्त लगाकर कर ओपन डिपो को खत्म करेंगी।