फील्ड डायरेक्टर नरेश यादव ने बताया कि हमारे पर्यटन सीजन का शुभारंभ हो गया है। हमने सुबह से टूरिस्ट की आगमन का की तैयारी कर रखी थी सुबह 5.00 बजे विधिवत ओपनिंग सेरिमनी कर टूरिस्ट को प्रवेश दिलाया आज सभी गेट फुल थे। विदेशी सैलानी भी शेयरिंग की पोजीशन पर टाइगर रिजर्व भ्रमण करने आए हैं।
पन्ना टाइगर रिजर्व पर एक नजर-पन्ना टाइगर रिजर्व स्थापना का इतिहास जटिल है, जिसमें 1981 में राष्ट्रीय उद्यान का गठन, किया गया इसके बाद पन्ना राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व सांसद विधायक लोकेंद्र सिंह की प्रयास 1994 में टाइगर रिजर्व का दर्जा मिला। 2009 में टाईगर रिजर्व पूरी तरह से बाघ विहीन हो गया। फिर 2009 से शुरू हुए बाघ पुनर्स्थापना कार्यक्रम के तहत नए बाघों को लाकर उनकी आबादी को सफलतापूर्वक फिर से स्थापित किया गया है।