पीड़ित छात्रा को घटनास्थल पर लेकर पहुंची पुलिस, जुटाए सबूत

उल्लेखनीय है कि पुलिस को मैदानगढ़ी स्थित निजी यूनिवर्सिटी में बीटेक की छात्रा के साथ सोमवार को यौन उत्पीड़न की सूचना मिली थी। कॉलेज पहुंचने पर पता चला घटना रविवार रात साढ़े दस बजे की है। काउंसलिंग के बाद छात्रा ने सोमवार देर रात बयान दर्ज कराया कि कन्वेंशन सेंटर के समीन कंस्ट्रक्शन साइट पर गार्ड समेत चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप का प्रयास किया था। इस दौरान आरोपियों ने छात्रा को नीचे गिरा उसके साथ मारपीट की तथा कपड़े उतारने का प्रयास किया। अचानक मेस में से किसी के खाना लेकर आ जाने की वजह से आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद छात्रा ने अपनी कपड़े ठीक किए व किसी तरह एमपी थियेटर तक पहुंची। वहां मिली उसकी सहेलियां उसे हॉस्टल के कमरे में ले गईं। छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर मामले में लापरवाही बरतने व पुलिस को समय पर सूचना न देने का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। जिसके बाद कॉलेज ने सोमवार को एक जांच कमेटी का गठन कर बयान जारी किया कि वह घटना की निंदा करते हैं तथा इस मामले में छात्रों के साथ खड़े हैं।