नाबालिग की रहस्‍मय तरीके से मौत पर उठ रहे सवाल

मिली जानकारी के अनुसार संजू उरांव बुधवार की रात अपने दादा दादी के साथ खाना खाया। उसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया। उसके दादा-दादी भी अपने कमरे में सोने चले गए। गुरुवार की सुबह कुछ लोगों ने देखा कि घर से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ में रस्सी के सहारे संजू का शव लटक रहा है। इसकी सूचना पहले पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र उरांव को दी गई।

इसके बाद पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र उरांव ने घाघरा थाना को घटना की पूरी जानकारी दी। लेकिन घटना के बाद तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार नाबालिग की यह हत्‍या के पीछे कौन हो सकता है। मृतक का पिता बाहर काम करने गया है और उसकी मां का निधन विगत कुछ साल पहले ही हो चुका है। मृतक नबाल‍िक संजू गांव में अपने दादा-दादी के साथ ही घर पर रहता था।

खबर लिखे जाने तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।