बोलेरो में तीन लोग सवार थे। हादसे में राजवंत (36) और विशाल (42) निवासी संदवाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति कामराज घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहड़ू अस्पताल भेज दिया। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है, प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की संभावना जताई जा रही है।