रोटरी क्लब के प्रधान मनीष जैन ने बताया कि दीपावली खुशियों और रोशनी का पर्व है, परंतु समाज की सुरक्षा व सेवा में लगे हमारे पुलिस व अग्निशमन विभाग के कर्मचारी इस दिन भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।उनके इस योगदान और सेवा भावना को सम्मानित करने के उद्देश्य से क्लब द्वारा यह पहल की गई।