इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद इरफान और फैजान अहमद पुत्र मोहम्मद रिजवान निवासी एराकियाना मोहल्ला, शाहगंज के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके घर से 07 क्विंटल 11.600 किलोग्राम अवैध पटाखे और 56,140 नकद प्राप्त हुए।पुलिस ने दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।