दीपक बैज ने बुधवार को कहा कि, बिरनपुर मामले में सीबीआई की चार्जशीट से साफ हो गया की, उस समय भाजपा ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार और कांग्रेस पार्टी पर जो आरोप लगाया था वह झूठा था। यह आरोप भाजपा की चुनावी लाभ लेने के उद्देश्य से की गई राजनैतिक साजिश थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि, इस मामले को लेकर भाजपा ने एक समाज को कांग्रेस के खिलाफ भड़काने का प्रयास किया। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में भी पूरे प्रदेश में इस झगड़े को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। भाजपा ने मृतक भुवनेश्वर के पिता ईश्वर साहू को टिकट दे कर सहानुभूति बटोरने की साजिश किया।
दीपक बैज ने कहा कि, सीबीआई की जांच यह भी साफ हो गया कि उस समय कांग्रेस की सरकार ने जो कार्यवाही की, घटना के लिए जिम्मेदार मान कर जिन लोगों की गिरफ्तारियां की वह सही थी। ईश्वर साहू भी अपने बयानों में जिस व्यक्ति अंजोर यदु पर आरोप लगाते थे, उसे भी सीबीआई ने दोषी नहीं माना है, सीबीआई की चार्ज शीट में इसका कोई उल्लेख नहीं है। इससे साफ है कि बीरनपुर मामला भाजपा की सोची समझी साजिश थी।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने कहा कि, चुनाव के समय, आचार संहिता के समय भाजपा ने चुनाव को प्रभावित किया। भाजपा ने जातिवाद और सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया। भाजपा ने एक विधानसभा में नहीं पूरे विधानसभा में इसको मुद्दा बनाया। सीबीआई जांच से पता चलता है कि भाजपा ने वोट के लिये बिरनपुर में राजनीति किया।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, महामंत्री सकलेन कामदार, जिला अध्यक्ष उधो राम वर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, सत्य प्रकाश सिंह, अजय गंगवानी, मीडिया कोऑर्डिनेटर रिषभ चंद्राकर उपस्थित थे।