मंत्रालयिक संवर्ग के विभिन्न पदों में वृद्धि कर ज्यादा पदोन्नति की राह खोली

वित्त(व्यय-2) विभाग की संयुक्त शासन सचिव डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि वित्त(व्यय) विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन द्वारा जारी आदेश के अनुसार संस्थापन अधिकारी एल-16, जीपी-6600 के वर्तमान पद 888 में 206 की वृद्धि कर 1094, प्रशासनिक अधिकारी एल-12, जीपी- 4800 के वर्तमान पद 2734 में 342 की वृ़द्धि कर 3076 पद कर दिए गए हैं।

इसी प्रकार अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी एल-11 जीपी 4200 के 6153 पदों में 683 की बढ़ोतरी कर 6836 किए गए हैं। इससे कनिष्ठ सहायक एल-5, वरिष्ठ सहायक एल-8, सहायक प्रशासनिक अधिकारी व इससे वरिष्ठ पदों पर कार्यरत कार्मिकों को समय पर पदोन्नति के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।