स्वदेशी को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को बनाएं सशक्त : सांसद

सांसद ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मेले का अवलोकन करते हुए कहा कि आज हम सभी इस कार्यक्रम से संकल्प लेतें हैं कि हम स्वदेशी उत्पादों को अपनायेंगे साथ ही प्रधानमंत्री के सपने को साकार करेंगें।

उन्होंने कहा कि जब भारत आत्मनिर्भर बन जाएगा, तब भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकेगा। सांसद ने मेले में लगे स्टॉलों से मिट्टी, गोबर, कपड़े, जूट एवं अन्य स्वदेशी सामग्री की खरीदारी कर स्थानीय उत्पादकों को प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, रामदेव शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, आकाश शुक्ला, प्रमोद विश्वकर्मा, जन्मेजय सिंह ,पारस मदान उपेंद्र शुक्ला, सीमा एमबीए, अनीता त्रिपाठी अनुप्रिया दोषी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन “स्वदेशी अपनाओ-भारत बनाओ” के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।