दीपावली पर खिला ‘महंगाई का गेंदा’ : फूलों की बढ़ी मांग से दामों में उछाल

फूल विक्रेता बाबूलाल सैनी कहना है कि दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर घरों और मंदिरों की सजावट के लिए गेंदे के फूलों की भारी मांग रहती है। जिसके चलते जयपुर के जनता बाजार स्थित फूल मंडी में दीपावली के एक दिन पूर्व रविवार की सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ी।

किसान नीलम सैनी ने बताया कि दीपावली त्योहार पर हजारे (गेंदे) के फूल के अच्छे भाव मिलने से किसान बहुत खुश हैं। लंबे समय की मेहनत का उचित मूल्य मिलने से उन्हें संतोष और प्रोत्साहन दोनों मिला है।

किसानों के अनुसार इस बार मौसम के अनुकूल होने से उत्पादन अच्छा हुआ है। फिर भी मांग के मुकाबले आपूर्ति कम पड़ रही है। जिससे दाम बढ़े हैं। दीपावली के साथ-साथ गोवर्धन पूजा और भैया दूज के अवसर पर भी गेंदे के फूलों की मांग बनी रहती है।

किसानों और व्यापारियों का अनुमान है कि दिपावली के दिन भाव और बढ़ सकते हैं।