आज का द‍िन पूरे देश के ल‍िए ऐत‍िहास‍िक : मुख्‍यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ने जा रहे हैं। आज का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है। सरकार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। हमने शुरू से ही हथियार छोड़ने का नक्सलियों से आह्वान किया था। मुख्‍यमंत्री साय जगदलपुर के ल‍िए रवाना हो गए हैं, उनके साथ उपमुख्‍यमंत्री अरुण साव सह‍ित अन्‍य जनप्रत‍िन‍िध‍ि भी रवाना हुए।