वन विहार संचालक पद्मप्रिया बालकृष्णन ने बताया कि गुरुवार 2 अक्टूबर को प्रात: 6 से 8:30 बजे तक पक्षी अवलोकन शिविर, सुबह 10 बजे से कक्षा-6 से 8 तक के विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिये जन-जागरूकता के लिये सृजनात्मक कार्यशाला, कक्षा-3 से 5 के लिये पेपर क्रॉफ्ट, कक्षा-9 से 12 तक के लिये स्टोन पेपरवेट पेंटिंग, सुबह 10:30 से महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिये “शहरीकरण और वन्य-जीवों का सह-अस्तित्व संभव है” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता और दोपहर 12:30 बजे से कक्षा-6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिये तात्कालीन कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।