हिस
Medium
HREG HHIM 104
Una Jeet NDA Dehal
एनडीए की प्रचंड जीत जनविश्वास की विजय : देहल
ऊना, 14 नवंबर । हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रूपिंद्र सिंह देहल ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विकास, सुशासन और जनकल्याण की नीतियों पर जनता की मुहर बताया है।
रूपिंद्र सिंह देहल ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह स्थिर सरकार, मजबूत नेतृत्व और विकासात्मक राजनीति के साथ है। एनडीए को मिला जनसमर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही राष्ट्रहित की नीतियों और बिहार सरकार की जनता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह जीत विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के ऊपर सकारात्मक विकास एजेंडे की विजय है। बिहार के मतदाताओं ने विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए एनडीए के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है।
रूपिंद्र सिंह देहल ने हिमाचल भाजयुमो की तरफ से सभी विजयी उम्मीदवारों तथा एनडीए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत पूरे देश में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगी और विकास की राह को और मजबूत बनाएगी।