सुखबीर बादल का लेडी SSP पर VIDEO वायरल:कहा- बीबी जी, दिन गिनने लग जाओ; पर्चा देने वाले की पर्ची बना दूंगा

पंजाब के तरनतारन उपचुनाव से ठीक दो दिन पहले शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल का लेडी SSP डॉ. रवजोत कौर पर दिए बयान एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें बादल ने SSP कौर पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि बीबी जी- दिन गिनने लग जाओ, पर्चा देने वाले की पर्ची बना दूंगा। भाषण के कुछ घंटे बाद ही चुनाव आयोग ने रवजोत कौर के सस्पेंशन के ऑर्डर जारी किए थे। डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल तरनतारन की पहली महिला SSP थी और करीब दो माह पहले ही उन्हें यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं दूसरी ओर, तरनतारन पुलिस की ओर से अकाली नेताओं पर दर्ज किए गए पर्चों की जांच के आदेश चुनाव आयोग ने जारी कर दिए है। चुनाव आयोग ने तरनतारन की SSP डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को सुखबीर बादल के इसी भाषण के कुछ घंटों बाद सस्पेंड कर दिया। यह कार्रवाई तरनतारन उपचुनाव से ठीक 3 दिन पहले की गई। उल्लेखनीय है कि डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल तरनतारन की पहली महिला SSP थी और करीब दो माह पहले ही उन्हें यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले वे फतेहगढ़ साहिब में जिम्मेदारी संभाल रही थी। एक दिन पहले ही शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) सिबिन सी को SSP डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल के खिलाफ शिकायत दी थी। इसमें डॉ. ग्रेवाल पर आम आदमी पार्टी की कठपुतली बनकर अकाली दल के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तार करने का आरोप लगाया गया था। सिलसिलेवार रूप से जानें सुखबीर बादल ने क्या कहा था… AAP उम्मीदवार को कहा- सुरक्षा में लगे DSP आएंगे पकड़ने
इसी बीच सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह पर भी निशाना साधा था। जिसमें उन्होंने कहा- मैं कहना चाहता हूं कि हरमीत सिंह इतने घबरा गए। तुम जो सोचते हो कि आगे पीछे DSP लगे हैं। 2026 में यही DSP तुम्हे पकड़ने आएंगे। यही, तुम्हें गाड़ी में उल्टा फेंकेंगे और पूरे हलके में लेकर जाएंगे कि यही ठग है। बड़े बादल साहिब कहते हैं, जो अपनी मां पार्टी का वफादार नहीं, वे किसी का वफादार नहीं हो सकता। माझे वालों के सामने सिर झुकता है। समझते थे कि हरमीत ले गए तो सारा अकाली दल ले जाएंगे। लेकिन सिर्फ हरमीत गया, सारा अकाली दल यहां बैठा है। दर्ज मामलों की जांच भी करवा रहा चुनाव आयोग
तरनतारन उपचुनाव में शिअद कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलो की जांच के लिए चुनाव आयोग ने स्पेशल DGP राम सिंह को नियुक्त किया है। उन्हें 36 घंटे में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। आयोग ने आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का भी आदेश दिया है।