उज्जैनः रासेयो के 5 स्वयंसेवक गणतंत्र दिवस परेड में चयनित

विवि की ओपन यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमणसिंह सोलंकी ने गुरुवार को बताया कि विवि के महेश चौहान, विनय शर्मा, संयम जैन, रोशनी मकवाना और कल्पना नागर परेड में शामिल होने के लिए ग्वालियर के प्रशिक्षण शिविर में पहुंच चुके हैं। डॉ. शेखर मैदमवार ने बताया कि ग्वालियर में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में 6 राज्यों के लगभग 200 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। 5 से 14 नवम्बर तक चलने वाले इस शिविर में प्रतिभागी अनुशासन, नेतृत्व, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़ी गतिविधियों में अपनी दक्षता प्रदर्शित करेंगे।