पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में आरोपित किशाेर गिरफ्तार, भेजा किशोर संप्रेक्षण गृह

थाना कटघर के एक मोहल्ला में बुधवार शाम की पांच साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची लापता हो गई थी। कुछ देर बाद 100 मीटर की दूरी पर निर्माणाधीन मकान में बच्ची लहूलुहान हालत में पड़ी मिली थी। उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। थाना कटघर प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो पता चला कि पड़ोस में रहने वाला करीब 12 साल का एक बच्चा घबराकर निर्माणाधीन मकान की ओर से आता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसी ने 5 साल की बिटिया के साथ दुष्कर्म किया था।