कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार आयोजन को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अन्य सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारियों समेत सभी संबंधित अधिकारियों को कार्य विभाजन तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में यूनिटी मार्च में शामिल होने की अपील की है। इस अवसर पर सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज तथा अन्य जनप्रतिनिधि अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित यह यूनिटी मार्च जिले में राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रेरक संदेश स्थापित करेगा।