पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि राम अवतार यादव पुत्र नवाब सिंह निवासी जनपद कन्नौज मिक्सर ट्रक चलाते थे। शनिवार काे वह ट्रक लेकर जा रहे थे, तभी मिक्सर ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। जिसकी वजह से मिक्सर में करंट आ गया, और चालक राम अवतार को बिजली का करंट लग गया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।