मानसिक तनाव के चलते युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि इंद्रजीत पासवान पुत्र आनंद पासवान उम्र 24 वर्ष ने बीती रात को निठारी गांव स्थित अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने बताया कि अत्यंत गंभीर हालत में उसके परिजनों ने उपचार के लिए उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए आज सुबह को जिला अस्पताल से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।