गौरतलब है कि बागीदौरा (बांसवाड़ा) से भारत आदिवासी पार्टी (बाप) के विधायक जयकृष्ण पटेल को एसीबी टीम ने 4 मई 2025 को 20 लाख रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। विधायक के चचेरे भाई विजय ने पर्सनल असिटेंट रोहिताश मीणा उर्फ रोहित (35) वैर ,भरतपुर, हाल जगतपुरा निवासी को 20 लाख रुपयों से भरा बैग पार्किंग में दिया था। लेकिन सूत्रों से विधायक जयकृष्ण पटेल को एसीबी की कार्रवाई की भनक लग गई। एसीबी टीम के पहुंचने से पहले आरोपी रोहिताश उर्फ रोहित स्कूटी से रिश्वत के बीस लाख रुपए लेकर फरार हो गया। एसीबी के एएसपी संदीप सारस्वत ने बताया कि एसीबी टीम ने 6 महीने से पर्सनल असिस्टेंट रोहित मीणा की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन टीम को कोई सफलता नहीं मिली। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एसीबी टीम ने झालाना में दबिश देकर रोहित मीणा को दबोच लिया।